लखनऊ। सआदतगंज में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य और कश्मीरी मोहल्ला चौकी प्रभारी अजय को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि पुलिस की कथित लापरवाही के चलते तीन लोगों की जान चली गई।

मृतकों में शिवाजी, उनके बेटे और भाई शामिल हैं। आरोप है कि ऋषभ लगातार शिवाजी और उनके परिवार को धमकियां दे रहा था। आरोपों के मुताबिक, यदि पुलिस ने समय रहते शिकायतों को गंभीरता से लेकर प्रभावी कार्रवाई की होती, तो इस घटना को रोका जा सकता था और तीनों की जान बच सकती थी।

तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी के निलंबन को मामले में विभागीय कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। अब यह जांच का विषय है कि परिवार की ओर से पहले की गई शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई थी और कथित लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार था।