- पुलिस विभाग में फेरबदल, दोनों अधिकारी 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी

लखनऊ। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2012 बैच के दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार संकल्प शर्मा को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है, जबकि संतोष कुमार मिश्रा को कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक, संकल्प शर्मा अभी तक कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे। उन्हें अब गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है।

वहीं संतोष कुमार मिश्रा पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीसीएस, जालौन के पद से स्थानांतरित होकर कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं।

तबादला आदेश जारी होने के बाद दोनों अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।