लखनऊ: सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं शासनादेश के अनुपालन में कार्यालय नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) में 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' के अंतर्गत विचार गोष्ठी एवं सत्यनिष्ठा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अपने दैनिक दायित्वों के निर्वहन में पूर्ण पारदर्शिता, शुचिता एवं ईमानदारी बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए निर्बाध रूप से कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।
विचार संगोष्ठी का आयोजन उपनियंत्रक (लखनऊ जोन) लव कुमार पांडे तथा उपनियंत्रक (कानपुर जोन) मुकेश कुमार की संयुक्त उपस्थिति में संपन्न हुआ। संगोष्ठी में विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, संवेदनशील एवं जनहितैषी बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के वरिष्ठ निरीक्षक, निरीक्षक तथा अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

