कमालगंज संवाददाता।

शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के बसा नगला निवासी विवेक राठौर जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े कार्य के लिए जिला अस्पताल आए थे।

बताया गया कि काम निपटाकर वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान याकूतगंज के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर विकास पटेल ने प्राथमिक उपचार किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक फिसलने से यह हादसा हुआ, जिसके बाद कुछ देर भीड़ लगी रही और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सीएचसी में उनका उपचार किया गया है।