फर्रुखाबाद। विकासखंड बढ़पुर की ग्राम पंचायत महरूपुर सहजू में सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। गांव की गलियों में जगह-जगह गंदगी और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की बदहाल तस्वीरें ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गलियों में नियमित सफाई न होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियों और रास्तों के आसपास जमा कीचड़ से लोगों को निकलने में दिक्कत होती है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है।

गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। इसके बावजूद गांव में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में प्रभावी कदम उठते दिखाई नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों से गांव में नियमित सफाई कराने, नालियों की सफाई और गलियों में जमा कीचड़ हटवाने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की समस्या पर कब ध्यान देते हैं।