फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कोरीखेड़ा में नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और एक महिला के साथ मारपीट व गाली-गलौज किए जाने का आरोप है।

पीड़िता रीता ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के ही अनुराग, गौरव, पूनम और मीना पर अभद्रता करने, मारपीट करने तथा गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

मारपीट में महिला के शरीर पर चोटें आने की बात कही गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।