- 3480 रुपये नकद, ताश की गड्डी और अधजली मोमबत्ती बरामद
माधौगढ़ (जालौन)। जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माधौगढ़ पुलिस ने गुरुवार को छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 3480 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और एक अधजली मोमबत्ती बरामद की है। सभी आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को उपनिरीक्षक दिनेश कुमार तोमर पुलिस टीम के साथ गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया। जुए की फड़ से 2480 रुपये और आरोपितों की तलाशी में एक हजार रुपये बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपितों में मुकेश कुमार (22), रविंद्र कुमार मिश्रा (40), किशन गुप्ता (25), राज गुप्ता (20), निवासी तिलक नगर, पवन कुमार सोनकर (25), निवासी मालवीय नगर और अतुल मिश्रा (32), निवासी पटेल नगर माधौगढ़ शामिल हैं।पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 120/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। अभियान में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार तोमर, उपनिरीक्षक विनोद कुमार सहित पुलिस टीम के जवान शामिल रहे।

