रायबरेली। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के संस्थापक महामंत्री स्मृतिशेष राधेश्याम लाल कर्ण की द्वितीय पुण्यतिथि मनायी गयी। जिसमें भारी संख्या में जनपद के पत्रकार एवं समाज सेवियो एवं व्यापारियों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके साथ बिताये गये अपने पलो को याद करके स्मरण लोगो से साझा किये। उक्त कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को रोटरी क्लब के सभागार में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के संस्थापक महामंत्री स्मृतिशेष राधेश्याम लाल कर्ण की द्वितीय पुण्यतिथि मनायी गयी और इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेम नारायण द्विवेदी ने की।
सभा में महावरी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति के संयोजक गौरव अवस्थी अवस्थी द्वारा घोषणा की गयी इस इस बार उनके द्वारा आचार्य जी की स्मृति में आयोजित होने वाले पुस्तक मेले जो कि 12 नवम्बर से आयोजित होगा उसमें स्व. कर्ण की तरह ही अन्य दिवंगत सम्पादकों की स्मृति में एक फोटो गैलरी लगायी जायेगी जाये जिसे ऐसे कर्मठ सम्पादकों की फोटो लगायी जायेगी जिससे लोगों को प्रेरणा मिले।
इस अवसर पर पं0 नवल किशोर बाजपेयी, वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता मिलिंद कुमार द्विवेदी, रघुनाथ द्विवेदी, अशोक शर्मा, महेश त्रिवेदी, समाज सेवी उमेश सिकरिया, अरविन्द श्रीवास्तव, गुरजीत सिंह तनेजा, उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रांतीय महामंत्री आनन्द कर्ण, विजय श्रीवास्तव, ठाकुर सिंह, संजय सिंह, आलोक सिंह, अनुज मौर्य, सारिका शुक्ला आदि ने अपने सम्बोधन में स्व. कर्ण की पत्रकारो के हितों की लड़ाई व संघर्ष पर चर्चा करते हुए बताया कि कैसे उन्होने पूरे प्रदेश में पत्रकारों की लड़ाई सबसे आगे रहकर लड़ते थे।
इस अवसर पर व्यापारी नेता अतुल गुप्ता, प्रियंका अवस्थी, कमल श्रीवास्तव, डा0 विजय श्रीवस्तव, डा0 सुनील द्विवेदी, डा0 रफत आलम, नीरज कुमार, अनिल मिश्र, धीरज श्रीवास्तव, अजीत कुमार, करण कुमार, प्रतीक चौहार, कुवर मयंक सिंह, जीसी चौहान आदि भारी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।



