प्रयागराज। पुलिस प्रशासन में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर ने तीन पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) की नवीन तैनाती की है। जारी आदेश के अनुसार तीन अधिकारियों को अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई तैनाती के तहत डीसीपी कुंवर ज्ञानन्जय सिंह को डीसीपी ट्रैफिक एवं यूपी-112 की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मनीष कुमार शांडिल्य को डीसीपी यमुनानगर जोन एवं लाइंस बनाया गया है।
इसी क्रम में विवेक चंद्र यादव को डीसीपी माघ मेला एवं प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रयागराज में माघ मेले की व्यवस्थाएं पुलिस प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती हैं। ऐसे में माघ मेला एवं प्रोटोकॉल की कमान विवेक चंद्र यादव को सौंपे जाने को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
वहीं ट्रैफिक और यूपी-112 की जिम्मेदारी संभालने वाले कुंवर ज्ञानन्जय सिंह के सामने यातायात व्यवस्था और आपातकालीन पुलिस सेवाओं को प्रभावी बनाए रखने की चुनौती होगी।
तीनों अधिकारियों की नवीन तैनाती के बाद प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।




