- उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खातों में 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि करेंगे हस्तांतरित

- शाम 4 बजे लोकभवन में होगा कार्यक्रम

लखनऊ। दिवाली के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए सब्सिडी की राशि उनके खातों में हस्तांतरित करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रदेश के करीब 1.89 करोड़ परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए सरकार की ओर से 1,500 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित किए जाने की जानकारी दी गई है।

इस संबंध में कार्यक्रम आज शाम 4 बजे लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की धनराशि भेजेंगे।

दिवाली से पहले मिलने वाली इस सुविधा से उज्ज्वला योजना के लाभार्थी परिवारों को त्योहार के दौरान रसोई गैस की उपलब्धता में आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।