फर्रुखाबाद। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में महिला सहित छह लोग घायल हो गए। दुर्घटनाओं के बाद घायलों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर निवासी आदेश चतुर्वेदी पुत्र रामावतार, शहर के पंडाबाग मंदिर के निकट रहने वाली उमा देवी पत्नी लक्ष्मीचंद्र, कमालगंज थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी कृष्ण पुत्र मुकेश कुमार तथा मोहम्मदाबाद क्षेत्र के बड़ौली निवासी अमरीश पुत्र राजेंद्र हादसों में घायल हो गए। इसके अलावा गुलशन पुत्र अशोक और अजय पुत्र रामप्रकाश भी अलग-अलग घटनाओं में चोटिल हो गए।

सभी घायलों को परिजनों की मदद से लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों के घायल होने से उनके परिजन अस्पताल में मौजूद रहे।