लखनऊ: राजधानी लखनऊ (Lucknow) के थाना गाजीपुर थाना (Ghazipur police station) क्षेत्र में महिला से हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा के दिशा-निर्देशन में, एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय की देखरेख में तथा थाना गाजीपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस और क्राइम टीम पूर्वी जोन की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त हैदर अली गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी ने 17 अक्टूबर 2026 को सुषमा अस्पताल के पास लेखराज सर्विस लेन पर स्कूटी सवार महिला को मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर गिराया और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई पीली धातु की चेन और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की पल्सर NS-200 मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी लूट, आर्म्स एक्ट और चेन स्नैचिंग से संबंधित आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा के निर्देशन में गाजीपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।