लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के एसीपी गाजीपुर (ACP Ghazipur) अतुल कुमार पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ विकासनगर थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। टेढ़ी पुलिया चौराहे पर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया और बेढंगे तरीके से खड़े वाहनों को हटवाया।
दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। इस दौरान माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और सड़क खाली रखने की अपील की। एसीपी ने सर्राफा दुकानों और पटाखों की दुकानें लगाए जाने वाले स्थानों का भी निरीक्षण किया। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।




