- 35 वर्षीय ललित मोहन सिंह का घर के कमरे में मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला कुंदन चोंचा बनगांव में एक अधिवक्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय ललित मोहन सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि वह पीईटी की परीक्षा देकर घर लौटे थे।
परिजनों के अनुसार, घर के एक कमरे में उनका शव मिलने से परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



