मोदीनगर के अग्रसेन कट के पास अज्ञात टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गाजियाबाद। मोदीनगर में सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा अग्रसेन कट के पास हुआ, जहां एक अज्ञात टेंपो ने बाइक सवार पुलिसकर्मी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रभात शर्मा के रूप में हुई है। वह गाजियाबाद पुलिस लाइन की रेडियो शाखा में तैनात थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच और वाहन की तलाश में जुटी है।