फर्रुखाबाद ब्यूरो: आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं प्रखर समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव जी की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं नेताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

इसके उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव के जीवन उनके संघर्षों तथा देश एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, अदम्य साहस और दूरदर्शिता से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका जीवन हम सभी को राष्ट्रहित और जनसेवा की प्रेरणा है।”पूर्व जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार,पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव,कार्यक्रम प्रभारी बीके गंगवार,रामू गुप्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा अरविंद यादव ने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला प्रवक्ता एवं युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह यादव ने किया।आधा सैकड़ा सपाई मौजूद रहे।