फर्रुखाबाद: पांचाल घाट स्थित गंगा नदी में छलांग लगाने वाली छात्रा खुशी राजपूत का शव मिलने से परिवार में मातम छा गया।हाईस्कूल में पढ़ने वाली खुशी थाना कादरी गेट के गंगानगर कॉलोनी निवासी श्रीमती मीनाक्षी राजपूत की 15 वर्षीय पुत्री थी।थाना कमालगंज के ग्राम महरूपुर निवासी स्व. सुमित राजपूत की पत्नी मीनाक्षी राजपूत की 13 वर्षीय पुत्री आराध्या व पुत्र अंश के साथ गंगानगर में किराए पर रहकर बच्चों को पढ़ा रही थी।खुशी 24 अक्टूबर को दिन के 1.30 बजे घर से ट्यूशन पढ़ने की जानकारी देकर गई थी।बताया जाता है कि खुशी ने शाम करीब 6.30 बजे पांचाल घाट के पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी थी।गोताखोर बीते दिनों से खुशी को गंगा नदी में तलाश कर रहे थे।खुशी का शव बरगदिया घाट के निकट गंगा नदी में तैरता हुआ मिला।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
NEWS
गंगा नदी में छलांग लगाने वाली छात्रा का शव मिलने से परिवार में मातम
Family mourns after body of student who jumped into Ganga river found
ये भी पढ़ें
0 Comments
Join the Conversation
You must be signed in to leave a comment.
Sign In to CommentDiscussion
No comments yet. Be the first to start the discussion!


