फर्रुखाबाद
चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) के तत्वावधान में बढ़पुर चर्च ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय आत्मिक जागृति कन्वेंशन के दूसरे दिन मसीही समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में सामूहिक प्रार्थना, आराधना और आत्मिक संदेशों के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
इस दौरान सीएनआई बढ़पुर चर्च, सीएनआई रखा चर्च, सीएनआई सिटी चर्च, ऑल सोल्स मेमोरियल चर्च और क्राइस्ट चर्च की टीमों ने आत्मिक गीत प्रस्तुत किए। गीतों के माध्यम से उपस्थित लोगों ने सामूहिक आराधना में हिस्सा लिया।
मुंबई से आए मुख्य वक्ता डॉ. हंसल फ्रेडीक ने बाइबिल के वचनों के माध्यम से परमेश्वर के प्रेम, विश्वास और मसीही जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मसीह में विश्वास मजबूत करते हुए आत्मिक जीवन में आगे बढ़ना चाहिए और अंत समय की तैयारी के लिए स्वयं को तैयार रखना चाहिए।
पादरी स्टीफन मसीह और पादरी हेरोल्ड अबिताभ ने सामूहिक प्रार्थना कराई। वहीं, बरेली क्राइस्ट चर्च की टीम के विनीत मैसी, नीति मैसी, आदित्य मैसी, अक्षय मैसी और मार्क अब्राहम ने गीतों के माध्यम से आराधना का संचालन किया।
कार्यक्रम में आदित्य रोहित सहाय, एडवोकेट राहुल अबरार, अजय लाल और डार्कस सहित मसीही समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।




