- पेट्रोल पंप के सामने कार में लगी भीषण आग

- देखते ही देखते वाहन जलकर हुआ खाक

- मौके पर मची अफरा-तफरी

आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के सामने पेट्रोल पंप के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई।

कार में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और सड़क पर कार धू-धू कर जलने लगी।

कार से उठती आग की ऊंची लपटों को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पेट्रोल पंप के नजदीक हुई इस घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

फिलहाल कार में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।