नवाबगंज, फर्रुखाबाद।
शुक्रवार दोपहर को क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद आलोक कुमार सिंह नवाबगंज ब्लॉक परिषद में चल रहे स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के मतदान का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बताते चलें कि नवाबगंज ब्लॉक परिषद परिसर में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए दो बूथ बनाए गए थे। दोनों बूथों पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया था। इसी क्रम में दोपहर को क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद आलोक कुमार सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।

