नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बबना में घर के अंदर दीवार बनाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जेठ और जेठानी ने मिलकर महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़िता ने गुरुवार दोपहर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव बबना निवासी नीता पत्नी धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, दो नवंबर 2026 की शाम वह अपने घर के अंदर दीवार बना रही थीं। इसी दौरान उनके जेठ और जेठानी ने दीवार बनाने का विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। नीता ने जब इसका विरोध किया और गाली देने से मना किया तो दोनों नाराज हो गए। आरोप है कि इसके बाद जेठ और जेठानी ने मिलकर उनके साथ जमकर मारपीट की।
घटना के बाद पीड़िता नीता गुरुवार दोपहर नवाबगंज थाने पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



