- देशभर में नया डेटा बूस्टर पैक लॉन्च, 4K वीडियो स्ट्रीमिंग

- ऑनलाइन गेमिंग और बड़ी फाइल डाउनलोड करने वालों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने मोबाइल इंटरनेट यूजर्स के लिए बेहद सस्ता डेटा पैक पेश किया है। कंपनी ने मात्र 15 रुपये में 24 घंटे का अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान लॉन्च किया है। यह पैक उन ग्राहकों के लिए खास है, जिन्हें कम समय में ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करना होता है।

जियो के इस नए पैक की कीमत 15 रुपये रखी गई है। इसमें एक दिन यानी 24 घंटे तक अनलिमिटेड हाई-स्पीड 5G डेटा मिलेगा। इसका इस्तेमाल 4K वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, बड़ी फाइल डाउनलोड करने और ऑनलाइन कामकाज के लिए किया जा सकेगा।

यह पैक पूरे देश में उपलब्ध कराया गया है। ग्राहक माय जियो ऐप, जियो की आधिकारिक वेबसाइट, रिटेल स्टोर और अधिकृत रिचार्ज प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसका लाभ ले सकते हैं।

इस पैक का अनलिमिटेड 5G लाभ लेने के लिए ग्राहक के पास 5G स्मार्टफोन, सक्रिय बेस रिचार्ज प्लान और जियो ट्रू 5G नेटवर्क कवरेज होना जरूरी है। यह केवल डेटा पैक है, इसमें कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा शामिल नहीं है।

कम कीमत में एक दिन के लिए अनलिमिटेड 5G इंटरनेट की सुविधा मिलने से भारी डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को नया विकल्प मिल गया है।

यूथ इंडिया — सच की दहकती आग