- त्योहार के मद्देनजर मेट्रो के समय में बदलाव, सीसीएस एयरपोर्ट और मुंशीपुलिया स्टेशन से शाम 7 बजे चलेगी आखिरी ट्रेन
लखनऊ। दीपावली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लखनऊ मेट्रो प्रशासन ने 8 नवंबर को भी मेट्रो सेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। हालांकि, त्योहार के दिन मेट्रो के परिचालन समय में बदलाव किया गया है। इस दिन यात्रियों को सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक ही मेट्रो की सुविधा मिलेगी।
मेट्रो प्रशासन के अनुसार, 8 नवंबर को सीसीएस एयरपोर्ट और मुंशीपुलिया स्टेशन से सुबह 6 बजे पहली ट्रेन रवाना होगी। वहीं दोनों स्टेशनों से शाम 7 बजे आखिरी ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
सामान्य दिनों में लखनऊ मेट्रो सुबह 6 बजे से रात 10:30 बजे तक संचालित होती है। लेकिन दीपावली के दिन यात्रियों की आवाजाही और त्योहार संबंधी व्यवस्थाओं को देखते हुए समय में कटौती की गई है।
मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 8 नवंबर को यात्रा की योजना बनाते समय बदले हुए समय का ध्यान रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यूथ इंडिया — सच की दहकती आग



