अमृतपुर: साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र के सम्मानित एवं संभ्रांत व्यक्तियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे सतर्क रहने की अपील की गई।पुलिसकर्मियों ने बताया कि साइबर अपराधी फोन कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी, केवाईसी अपडेट, बैंक खाते और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

इस मौके पर थाना अध्यक्ष राजीव पांडे, उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक खूबेलाल शाक्य सहित थाना पुलिस के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस का उद्देश्य है कि जागरूकता के माध्यम से साइबर अपराधियों के मंसूबों को नाकाम किया जाए और आमजन की मेहनत की कमाई सुरक्षित रखी जा सके।