जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से किया संवाद, अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश; इसके बाद गौशाला में की गौसेवा।

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रातः गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी शिकायतें और समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी से संवाद कर उनकी बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर की गौशाला में पहुंचकर गायों की सेवा की। उन्होंने गायों को गुड़ और चारा खिलाया तथा गौशाला में मौजूद गोवंश के प्रति स्नेह प्रदर्शित किया।

मुख्यमंत्री की दिनचर्या में जनता की समस्याएं सुनने और गौसेवा का यह क्रम गोरखनाथ मंदिर की परंपरा से जुड़ा हुआ है।