- गुस्साए परिजनों ने सीओ समेत आधा दर्जन थानों की पुलिस गाड़ियों के शीशे तोड़े

- इलाके में तनावपूर्ण हालात; कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात

हमीरपुर। दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची की हत्या की घटना से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान सीओ की गाड़ी सहित करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए।

घटना के बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली गई। पुलिस अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने और लोगों को समझाने में जुटे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामला मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के गहरौली रोड का है। मासूम के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया।

फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों, आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।