फर्रुखाबाद से घर लौट रहे थे बाइक सवार, ग्रामीणों ने एंबुलेंस से राजेपुर सीएचसी में कराया भर्ती

अमृतपुर

थाना राजेपुर क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव के पास सड़क पार कर रही नीलगाय से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजेपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, निवासी भाऊपुर चौरासी संजय कुमार अपनी पत्नी श्रवण देवी के साथ फर्रुखाबाद से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में मोहद्दीपुर के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पार करने लगी। इससे बाइक की नीलगाय से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में श्रवण देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सीएचसी राजेपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है।