लखनऊ - डेंटल हाइजिनिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रबंधकारिणी की वार्षिक बैठक आलमबाग लखनऊ में अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती, दूरगामी नीतियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों सलाहकार एवं कोर कमेटी, चुनाव समिति, माइक्रो ऑब्जर्वर सहित कोआर्डिनेटर का विधिवत मनोनयन और गठन किया गया। उक्त घोषणा के साथ ही प्रदेश भर के डेंटल हाइजिनिस्टों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

पूर्व गठित प्रबंधकारिणी में संरक्षक सत्यचरण वर्मा, अध्यक्ष जगजीवन राम , उपाध्यक्ष भोला सिंह एवं अवधेश कुमार मिश्रा, महामंत्री शमीम अख्तर, कोषाध्यक्ष राम गोपाल गुप्ता,सचिव अमित सक्सेना संयुक्त सचिव आसिफ,संगठन सचिव राजेंद्र प्रसाद चौधरी के साथ ऑडिटर सीलम वर्मा के पूर्व मनोनयन पर ध्वनि मत से अनुमोदन किया गया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में

शहनवाज अहमद, अनिल कुमार शर्मा, दुष्यंत वर्मा, संजय राही, प्रियांक पाल, कुलदीप राना, शिवांक त्रिपाठी, ताबिश आजमी एवं अतुल कुमार भारती को शामिल किया गया है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि यह कार्यकारिणी प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का काम करेगी।

इसके साथ ही, एसोसिएशन ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले वरिष्ठ एवं अनुभवी सदस्यों को मिलाकर एक 13 सदस्यीय सलाहकार एवं कोर कमेटी का भी गठन किया है। इस शक्तिशाली कमेटी में नासिर हुसैन (बहराइच), प्रदीप सचान (कानपुर), नासिर खान (अमेठी), प्रदीप पाण्डेय (रायबरेली), अशोक कुमार (सीतापुर), मनोज कुमार पाण्डेय (हापुड़), संजय विश्वकर्मा (बदायूं), एहसान अली (उन्नाव), विजय सिंह (हरदोई), शशांक त्रिवेदी (बाराबंकी), अमित सक्सेना (अयोध्या), फ़हीम अहमद तथा गिरधारी लाल निषाद (जौनपुर) को मनोनीत किया गया है। यह कोर कमेटी संगठन के नीतिगत फैसलों और विवादों के निपटारे में निर्णायक की भूमिका निभाएगी।

बैठक के अंत में अध्यक्ष जगजीवन राम और महामंत्री शमीम अख्तर ने संयुक्त रूप से सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यकारिणी पूरी पारदर्शिता के साथ डेंटल हाइजिनिस्टों के हितों, उनके अधिकारों की रक्षा,शोषण से मुक्ति और समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करेगी। बैठक में संगठन को लोकतांत्रिक और अनुशासित बनाए रखने का संकल्प लिया गया । इस अवसर पर प्रदेश भर से आए सभी पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित हुए ।