फर्रुखाबाद, 27 अक्टूबर। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू मंगलवार को फर्रुखाबाद के ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थस्थल संकिसा पहुंचे। यहां उन्होंने बुद्ध स्तूप के दर्शन कर परिक्रमा की और पूजा-अर्चना की। ऐतिहासिक स्थल पर पहुंचकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा।

केंद्रीय मंत्री सैफई हवाई पट्टी से सड़क मार्ग के जरिए संकिसा पहुंचे। बुद्ध स्तूप पर उन्होंने मोमबत्ती और अगरबत्ती अर्पित की। इस दौरान बौद्ध परंपराओं के अनुसार धार्मिक गतिविधियां संपन्न कराई गईं।

संकिसा का बौद्ध धर्म में विशेष ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। यहां भगवान बुद्ध से जुड़ी मान्यताओं के कारण देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। केंद्रीय मंत्री के दौरे से क्षेत्र की बौद्ध विरासत और धार्मिक पर्यटन को लेकर चर्चा को नया अवसर मिला।

इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि और भाजपा नेता राहुल राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बुद्ध स्तूप के दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री राजघाट स्थित वाईबीएस केंद्र में आयोजित अभिधम्म महोत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।