फर्रुखाबाद ब्यूरो

पुलिस ने नौ-दस कुंन्टल सरकारी बिजली चोरी के तारों,ट्रांसफार्मर तेल आदि सामानो के साथ एक गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार करके जेलभेजने की कार्यवाही की गई।

यह जानकारी आजपुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में देते हुए बताया कि13/14 अक्टूबर की रात में जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्रके ग्राम अमिलैया आशानंद से नगलानान के मध्य 18 बिजली पोलों से चोरों द्वारा तार काट लिए जाने की तहरीर अवर अभियंता दीपक कुमार ने थाने को दी।उन्होंने बताया कि मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में 1अक्टूबर को ग्राम रोहिल्ला अंडरपास के समीपवर्ती 14 विद्युत पोलो से बिजली के तार चोरों द्वारा काटे लिए गए। इसी क्रम में कमालगंज थाना क्षेत्र में 19अगस्त को एक प्राइवेट ट्यूब वेल पर रखे ट्रांसफार्मर को तोड़कर इसका तेल एवं तांबे के तार चोरी किए जाने के मुकदमे दर्ज हुए।

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शमशाबाद थानाध्यक्ष सचिन चौधरी एवं एसओजी/सर्विलास प्रभारी उपनिरीक्षक संतकुमार की संयुक्त पुलिस टीम ने अपने दल बल के साथ कल मंगलवार रात्रि में शमशाबाद थाना क्षेत्र के ढाई घाट शमशान कार्यालय के समीप से अशोक ली लैंड लोडर से विभिन्न थाना क्षेत्र से 9 -10 कुंतल चोरी करके रखे गए, विद्युत तारों एवं ट्रांसफार्मर तेल आदि की चोरी के सामानों का लदान करते हुए एक गिरोह के सात सदस्यों को घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, छह मोबाइल फोन तथा विधुत तार कटिंग चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले भारी मात्रा में उपकरण व1910 रुपए नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि बिजली तार,ट्रांसफार्मर तेल एवं उसके वायरिंग आदि सामानों की चोरी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य बिजली पोलो पर तार बिछाने तथा विद्युत करंट चेक करने के सहयोगी का काम करते थे और रेकी करके रात्रि में अपने गिरोहों के सदस्यों के साथ विद्युत पोलों से भारी मात्रा में तार काटकर ट्रैकों से लदान करके बाहर बेचे ले जाते थे।उन्होंने बताया कि चोरी किए गए तारों की बिक्री का पैसा परस्पर बांट लेते थे।पुलिस द्वारापकड़े गए चोरों में जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटरा रहमत खां निवासी सबलू,इसी थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ रसीदाबाद निवासी आमिर,इसी कोतवाली क्षेत्रके ग्राम बड़ा बाजार मऊ रसीदाबाद निवासी आसिम व इसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ा बाजार मऊ रसीदाबाद निवासी तस्लीम तथा नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मिल्किया निवासी बी पी सिंह उर्फ विमल व इसी गांव के लाल बहादुर व शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा कुइयां ब हाल निवासी बेवर रोड थाना फतेहगढ़ के संजय गंगवार सभी आरोपी अभियुक्तों पर, विभिन्न थाना क्षेत्र में तीन से चार मुकदमे दर्ज हैं जिन्हें गिरफ्तार कर आज जेल भेजने की कार्यवाही की गई।