लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ स्थित माल एवेन्यू पार्टी मुख्यालय में प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिला अध्यक्षों की अहम बैठक बुलाई।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन और सर्वसमाज में पार्टी का जनाधार बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।
मायावती की इस बैठक को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला अध्यक्षों को संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने से जुड़े निर्देश दिए जाने की बात है।
अब राजनीतिक गलियारों की नजर इस बैठक से निकलने वाले फैसलों और बसपा की आगामी चुनावी रणनीति पर टिकी है।




