- 1 किलो घी अब 680 रुपये में मिलेगा, मक्खन के 100 ग्राम पैकेट की कीमत भी 3 रुपये बढ़ी

लखनऊ। त्योहारों के सीजन में आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। डेयरी उत्पाद कंपनी अमूल ने दिवाली से पहले घी और मक्खन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें लागू होने के बाद अब ग्राहकों को रोजमर्रा के इन उत्पादों की खरीदारी के लिए अधिक रकम खर्च करनी होगी।

अमूल ने एक किलोग्राम घी की कीमत 630 रुपये से बढ़ाकर 680 रुपये कर दी है। यानी ग्राहकों को अब एक किलो घी खरीदने के लिए 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।

कंपनी ने 100 ग्राम मक्खन के पैकेट की कीमत 63 रुपये से बढ़ाकर 66 रुपये कर दी है। इसके अलावा बड़े पैक की कीमतों में भी 15 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

दिवाली के दौरान मिठाइयों और पकवानों में घी तथा मक्खन का इस्तेमाल बढ़ जाता है। ऐसे में कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर आम परिवारों के रसोई बजट पर पड़ सकता है।

त्योहार से पहले डेयरी उत्पादों के महंगे होने से उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ना तय है।

यूथ इंडिया — सच की दहकती आग