6, 7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं, पूर्व निर्धारित परीक्षाएं और कार्यक्रम रहेंगे यथावत

लखनऊ। दीपावली पर्व को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय में 6 से 11 नवंबर तक अवकाश घोषित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्णय के अनुसार, इस अवधि में 6, 7 और 10 नवंबर को कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश के दौरान पहले से निर्धारित परीक्षाओं और कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वे अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगे।

इस व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को त्योहार के दौरान अवकाश के साथ पढ़ाई जारी रखने की सुविधा भी मिलेगी।