मुंबई से आए मुख्य वक्ता डॉ. हंसल फ्रेडीक ने बाइबिल के वचनों के माध्यम से परमेश्वर के प्रेम, विश्वास और अंत समय की तैयारी के लिए मसीह में आगे बढ़ने का दिया संदेश

फर्रुखाबद। चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) फर्रुखाबाद के तत्वावधान में सीएनआई बढ़पुर चर्च ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय आत्मिक जागृति कन्वेंशन के दूसरे दिन मसीही समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम में सामूहिक आराधना, प्रार्थना और आत्मिक संदेशों के माध्यम से लोगों को विश्वास के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

कन्वेंशन में युवाओं, संडे स्कूल के बच्चों और महिला समिति ने भी हिस्सा लिया। सीएनआई बढ़पुर चर्च, सीएनआई रखा चर्च, सीएनआई सिटी चर्च, ऑल सोल्स मेमोरियल चर्च और क्राइस्ट चर्च की टीमों ने मधुर आत्मिक गीतों की प्रस्तुति देकर सामूहिक आराधना की।

इस अवसर पर मुंबई से आए मुख्य वक्ता डॉ. हंसल फ्रेडीक ने बाइबिल के वचनों के माध्यम से आत्मिक संदेश दिया। उन्होंने परमेश्वर के प्रेम, विश्वास और मसीही जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अंत समय की तैयारी के लिए मसीह में आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं पादरी स्टीफन मसीह और पादरी हेरोल्ड अबिताभ ने बाइबिल के वचनों के माध्यम से लोगों को परमेश्वर के प्रेम और विश्वास का संदेश दिया तथा सामूहिक प्रार्थना कराई।

बरेली क्राइस्ट चर्च की टीम के सदस्य विनीत मैसी, श्रीमती नीति मैसी, आदित्य मैसी, अक्षय मैसी और मार्क अब्राहम ने मधुर आत्मिक गीतों के माध्यम से आराधना का संचालन किया। गीतों और प्रार्थना के दौरान चर्च परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा।

इस दौरान आदित्य रोहित सहाय, एडवोकेट राहुल अबरार, अजय लाल, डार्कस अबरार, राजीव के लाल, ऐलिस दयाल, मुकेश डेविड, राकेश सक्सेना, डीके लाल, रोजिशन विश्वासी, अनमोल, ईवू हेराल्ड और जॉर्डन राज वसति सहित बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग उपस्थित रहे।